उम्र के साथ-साथ खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना स्वास्थ्य को नुकशान हो सकता है।
उम्र के साथ शरीर मे कई तरह के बदलाव होते हैं, चाहे वह महिला हो या पुरूष। इस प्रकार यह पाया गया है कि 20-25 वर्ष की आयु के युवाओं को कोई भी काम करने में बहुत अधिक ऊर्जा होती हैं, लेकिन 30 वर्ष की आयु के बाद, उनका शरीर थोड़ा सुस्त होने लगता हैं। इस दौरान शरीर को पहले की तरह फिट रखना बहुत चूनोतिपूर्ण है।
लोगो को खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। ताकि शरीर फिट रहे और आप उम्र के साथ होने बाली बीमारियो से बच सकें। अगर आप 30 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, तो इन चीजों को खाने से बचें, अन्यथा यह स्वास्थ्य को नुकशान पहुँचा सकती है।
■ शराब न पिएं
30 साल की उम्र के बाद लोगो में लिवर और किडनी की समस्या ज्यादा होती है। इसलिए आपको शराब का सेवन बिल्कुल नही करना चाहिए। इससे न केवल आपके लिवर और किडनी बुरी तरह प्रभावित होंगे, बल्कि इससे वजन बढ़ने और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याए भी हो सकती हैं। स्वास्थ्य से सम्बंधित किसी भी चीज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
■ अधिक सोडियम नही लेना चाहिए
हमारे द्वारा खाये जाने वाले नमक में मुख्य घटक सोडियम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा सोडियम आपके लिए खतरनाक हो सकता है। सोडियम के अधिक सेवन से उच्च रक्तचाप और ब्लूडप्रेशर जैसी समस्याओं हो सकती हैं।
■ फ़ास्ट फूड से दूर रहें
जैसे जैसे आप बड़े होते हैं, आपको फ़ास्ट फूड खाने से भी बचना चाहिए। क्योंकि इससे पेट की समस्याएं जैसे कब्ज और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप 30 से अधिक उम्र के हैं तो फ़ास्ट फूड से बचना सबसे अच्छा है।
■ चीनी और कार्बोहाइड्रेट में उच्च खाध पदार्थ को नियंत्रित करें
30 वर्ष कि आयु के बाद आपको अपने आहार को चीनी और कार्बोहाइड्रेट ( सफ़ेद ब्रेड आदि) में नियंत्रण करना चाहिए। विशेषज्ञो के अनुसार, उम्र के इस पड़ाव में अधिक चीनी का सेवन वजन बढ़ने की समस्या को बढ़ा सकता है और आप जानते हैं कि वजन बढ़ने की समस्या कई बीमारियो को आमंत्रित कर सकती है। इसलिए इस तरह कि चीजों के सेवन से बचें।
For More Articles Follow Our Website :- SB Entertainment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें