Doraemon OR Kiteretsu के सभी characters इतने मिलते जुलते क्यों हैं? क्या डोरेमोन बैन होगा? - SB Entertainment Blogs

शनिवार, 7 नवंबर 2020

Doraemon OR Kiteretsu के सभी characters इतने मिलते जुलते क्यों हैं? क्या डोरेमोन बैन होगा?


Doremon & Kiteretsu Facts


Doraemon or Kiteretsu के सभी characters इतने मिलते जुलते क्यों हैं? क्या डोरेमोन बैन होगा?


INTRODUCTION

  ● Doraemon or Kiteretsu के सभी characters इतने मिलते जुलते क्यों हैं?

 ● क्या डोरेमोन बैन होगा?

 ● Doraemon को बैन कराने के लिए क्या क्या किया।

 ● Kiteretsu को अब TV चैनल पर एयर क्यों नही किया जाता।

 ● kiteretsu के नए एपिसोड क्यों नही बनते?

 ● इतना अच्छा Animation सीरीज होने पर भी kiteretsu इतना फ़ेमस क्यो नही हो पाया?


Doraemon vs Kiteretsu


अक्टूबर, 2016 जब हम सभी घर पर आराम से बैठकर टीवी में डोरेमोन देख रहे थे। तब घर से बाहर हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के कुछ पॉलिटीशन डोरेमोन को इन्डिया और पाकिस्तान में बैन कराने में लगे हुए थे।

और जैसे हर पेड़ का एक बीज होता हैं वैसे ही डोरेमोन को बैन कराने के पीछे जो बंदा बीज बना उसका नाम था आशीष चतुर्वेदी जोकि मध्य प्रदेश का रहने वाला था। आशीष चतुर्वेदी ने 2016 में डोरेमोन को बैन कराने का हर संभव प्रयास किया। उसने सेन्ट्रल गवर्नमेंट और स्टेट गवर्नमेंट के साथ मिलकर एसे कई ऑर्गनाइजेशन को लेटर भेजा। जो डोरेमोन एनीमेशन से जुड़े थे।

और अभी जो आप अपने स्क्रीन पर देख रहे हो ये उन सभी लेटर में से एक लेटर हैं, जो डोरेमोन को बैन कराने के लिए लिखे जा रहे थे। जीतने भी लोग डोरेमोन को बैन कराने में लगे हुए थे। उनका कहना था कि डोरेमोन हर वक्त नोबिता की हेल्प करता रहेता हैं, और नोबिता जो अपना होमवर्क कभी नहीं करता, उसे देख देख कर छोटे छोटे बच्चे भी अपने माता पिता की बात नहीं मानते। और अपना होमवर्क नहीं करते। इतना ही नहीं वो छोटे छोटे बच्चे दिन भर ये सोचते रहते हैं कि काश उनके पास भी वो सारे गैजेट्स होते तो उनकी जिंदगी कितनी आसान हो जाती।


उन लोगों ने बहुत से स्टेटमेंट्स दिए जैसे,

Dependence on Fantasy
Wastage of time
4D (Dimensional) pocket (उनका main focuse था)
And so on...

और भी ना जाने बहोत से रीज़न दिये उन लोगों ने जिसे डोरेमोन बैन हो जाए।


फुजीको फुजिओ

कहीं ना कहीं डोरेमोन के राइट्स फुजीको फुजिओ को ये पता था, कि फ्यूचर में एसी कोई धटना जरूर होगी। इसलिए उन्होने डोरेमोन की बिल्कुल ऑपोजिट एक नया
मांगा लिखने का सोचा। जिसमे डोरेमोन जैसे कैरेक्टर्स हो पर उसमे नोबिता का होमवर्क ना करने वाले और आलसी लडके के जगह इंटेलिजेंट लड़का दिखाया जाए। और फुजीको फुजिओ ने इन चीजों को ध्यान में रखते हुए, ऐसा एक मांगा निकाल भी दिया। जिसका नाम Kiteretsu Daihyakka था। 


Kiteretsu Daihyakka का मतलब होता हैैं (Kiteretsu ki Encyclopedia) और इन्डिया में आप इसे सिर्फ Kiteretsu के नाम से जानते हो। Kiteretsu Daihyakka को मांगा के रूप में Kodomo no Hikari नाम के एक Children's magazin में अप्रैल 1974 से जुलाई 1977 तक पब्लिश किया गया।

और बाद ने kiteretsu Daihyakka का मांगा को 
Anime टीवी सीरीज में बदल दिया गया। जिसमें 331 एपिसोड्स हैं। एनीमेशन सीरीज के रूप में इसे ओरिजिनली 27 मार्च, 1988 से 9 जून, 1996 तक जापान कि एक चैनल फुजी टीवी पर ब्रॉडकास्ट किया गया।

इन्डिया में Kiteretsu को हिंदी में डब करके कई चैनल जैसे Disney channel, Disney XD, Cartoon Network और Hungama टीवी पर एयर किया गया। बाद में इस Anime के लाइसेंस को एक नए टाइटल Kiteretsu, el primo mas listo de Nobita के साथ स्पेन के एक कंपनी LUK Internacional को बेच दिया गया।

Kiteretsu, el primo mas listo de Nobita का 
इंग्लिश ट्रान्सलेशन Nobita's Smarter Cousin होता हैं। जहा तक मुझे लगता हैं की आप सभी को अब तक ये पता चल चुका होगा कि डोरेमोन और Kiteretsu के कैरेक्टर्स इतने मिलते जुलते क्यों हैं।

डोरेमोन

देखो इस Anime में डोरेमोन को रिप्लेस किया गया हैं। कोरोसुके से जहा डोरेमोन को डोरा केक पसंद हैं, वहीं कोरोसुके को कोरो केक पसंद हैं। डोरेमोन को ट्वेंटी सेकेंड सेंच्युरी के एक टॉय कंपनी ने बनाया हैं, परंतु कोरोसूके को किटेरेत्सु ने ही बनाया हैं। डोरेमोन काफी इंटेलिजेंस हैं। परंतु कोरोसुके एक नंबर का आलसी रोबॉट हैं।

नोबिता

नोबिता को रिप्लेस किया गया हैं, किटेरेत्सु के साथ। जहाँ नोबिता एक आलसी लड़का हैं, वही पे किटेरेत्सु एक इंटेलिजेंट लड़का हैं। जो उसके पूर्वज किटेरेत्सु शाहीसान की इनसाइक्लोपीडिया (Daihyakka)को देख कर अलग अलग तरहके गैजेट्स बना सकता हैं। और यदि आपने एक चीज़ नोटिस किया हो तो डोरेमोन जैसे सेम गैजेट्स किटेरेत्सु भी बना सकता हैं। जैसे, डोरेमोन के पास टाइम मशीन हैं। किटेरेत्सु के पास भी ऐसी ही एक टाइम मशीन हैं। और भी बहोत से गैजेट्स दोनों एनीमेशन सीरीज में सिमिलर हैं।

सुनियो

सुनियो के जगह टोंगारी ने ली हैं, जैसे सुनियो अमीर हैं वैसे ही टोंगारी भी अमीर हैं। 

जियान 

जियान की जगह बुुटागोरीरा ने ली हैं।



सुजुका


सुजुका की जगह मियोको ने ली हैं।

ओवरऑल डोरेमोन का ऑपोज़िट वर्झन किटेरेत्सु हैं।


   क्यों Kiteretsu अब TV पर नही दिखाया जाता ???

Kiteretsu इतना अच्छा कॉन्सेप्ट होने के बाद भी ज्यादा नही चल सका। इसका सिर्फ एक हि कारण हैं।
Kiteretsu का हर एक एपिसोड 25-25 मिनट्स का होता था। जब कि डोरेमोन और शिनचैन जैसे एनीमेशन सीरीज के एपिसोड 10 से 12 मिनट्स के होते थे।

तो हुआ यूं की 25 मिनिट के एक एपिसोड के बीच मिनिमम ऐक बार तो एड्स जरूर आते हैं। जिससे एपिसोड के बीच मे ही बच्चे चैनल बदल कर कुछ और देखने लग जाते थे। इससे kiteretsu का TRP (Television Rating Point) बहोत घट गया और TRP (Television Rating Point) के घटने का सीधा मतलब होता हैं कि बच्चे इस सीरीज को ज्यादा नही देखते।

Kiteretsu को 2007 से हंगामा TV पर दिखाया जाने लगा। और एक वक्त ऐसा आया जब हंगामा TV पर दो anime भर भर कर दिखाया जाने लगा। "शिनचैन और किटेरेत्सु" परंतु हंगामा TV वालो ने देखा कि kiteretsu के TRP (Television Rating Point) बहोत कम आ रहे हैं। यानी की ज्यादा लोग Kiteretsu को नही देख रहे हैं। इसलिए हंगामा TV ने दोबारा से kiteretsu का लाइसेंस ओर राइट्स नही खरीदे।

उसके बाद POGO ने सोचा की हम Kiteretsu के राइट्स खरीद लेते हैं। ताकि उनका TRP (Television Rating Point) बढ़े, लेकिन उसका उल्टा हो गया। क्योंकि ज्यादातर लोग POGO पर छोटा भीम देखते थे, जिससे छोटा भीम की पॉप्युलैरिटी बढ़ गई और Kiteretsu इस चैनल पर भी ज्यादा नहीं चला।

लास्ट में Disney Channel ने kiteretsu को दिखाना शुरू किया। परंतु Disney Channel पर भी इसे ज्यादा TRP (Television Rating Point) नही मिला, क्योंकि इस चैनल पर लोग डोरेमोन ज्यादा देखते थे।

इस तरीके से हंगामा, शिनचैन के लिए पॉप्युलर हो गया।
POGO, छोटा भीम के लिए पॉप्युलर हो गया और
Disney Channel, डोरेमोन के लिए पॉप्युलर हो गया।



इस लिए Kiteretsu के राइट्स किसीने नही ख़रीदे।
और इसलिए Kiteretsu अब TV पर नही दिखाया जाता।



                        For More Articles Follow Our Website :- SB Entertainment








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें