आगे बढ़ो, सफलता आपके हाथ में हैं - SB Entertainment Blogs

रविवार, 22 नवंबर 2020

आगे बढ़ो, सफलता आपके हाथ में हैं

  आगे बढ़ो, सफलता आपके हाथ में हैं

आगे बढ़ो, सफलता आपके हाथ में हैं। आपको आगे बढ़ने और सफल होने के लिए बिश्वास रखना होगा। बिश्वास की शक्ति इतनी मजबूत हैं कि आप प्रगति करना शुरू करते हैं।

 सफलता के लिए ABCD इस प्रकार हैं

(A) सफलता के बारे में सोचे, असफलता के बारे में मत सोचो।

काम में, घर मे असफलता के बजाय सफलता के बारे में सोचो। किसी भी कठिन परिस्थिति का सामान करनें पर, सोचें : "में जितने ही वाला हूँ," ऐसा मत सोचो की "में हार जाऊँगा।"

जब आप किसी के साथ स्पर्धा करते हैं, तो सोचें, "मैं सबसे अच्छा हु," ऐसा मत सोचिए कि, "में उसके जैसा योग्य व्यक्ति नही हु।"  जब कोई तक खड़ी होती हैं तो सोचें - "मैं यह कर सकता हूँ," कभी मत सोचो, "मैं ऐसा नहीं कर सकता।"

एक केंद्रस्थ विचार को आपकी विचार प्रकिया पर सवार हो जाने दो की, "मैं सफल होऊंगा।" सफलता के बारे में सोंचे। सफलता के लिए योजना बनाने के लिए अपने मस्तिष्क को तैयार करें। तब आपके दिमाग को इसकी आदत हो जाएगी।

असफलता के बारे में विचार इसके विपरीत हैं। असफलता के बारे में सोचना आपको एक ऐसे मार्ग पर ले जाता हैं जो विफलता की और ले जाता हैं।

(B) आप खुद को याद दिलाते रहे, कि आप अपने बारे में जितना सोचते हैं उससे कही ज्यादा बेहतर हैं। सफल लोग सुपरमैन नही होते। आपको सफक होने के लिए सुपर बुद्विमान होने की आवश्यकता नहीं हैं।

सफलता के लिए किसी जादुई शक्ति या रहस्यमय तत्वों की आवश्यकता नही हैं। सफलता का किस्मत से कोई लेना देना नहीं हैं। सफल लोग भी आम लोगों की तरह ही होतें हैं, लेकिन उनको खुद पर भरोसा होता हैं। उन्हें अपनी काबिलियत पर भरोसा होता हैं। उन लोगों का मानना हैं कि वे सफल हो सकते हैं। कभी भी, हाँ कभी भी खुद को सस्ता मत बेचो।

(C) बड़े विचारों में विश्वास रखिये।

आपकी सफलता आपके विश्वास पर निर्भर करती हैं। यदि आप छोटे लक्ष्य निर्धारित करते हैं, तो आप छोटी सफलताएं प्राप्त करेंगे। बड़े लक्ष्य के बारे में सोचें और आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे।

यह कभी मत भुलना, छोटे विचारों और छोटी योजनाओ की तुलना में बडे विचार और बडी योजनाएं अक्सर आसान होती हैं।

(D) जो व्यक्ति अपने लिए और अपनी कंपनी के लिए लीडर बनना चाहता हैं, तो उसे अपने विकास की योजना बनानी चाहिए। इसीलिए दृढ़ निर्णय अवश्य लेना चाहिए। 
कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के विकास के लिए आदेश नही देने वाली। एक व्यक्ति दौड़ में कितना आगे या पीछे हैं यह इस बात पर निर्भय करता हैं कि वे कितने अच्छे से तैयारियां करता हैं। यह एक ऐसा मामला हैं, जिसमें समय लगता हैं। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और आपको इसमें त्याग करने की आवश्यकता होती हैं। आपके लिए यह काम कोई और नही कर सकता। आपको खुद ही करना हैं।

सफलता के सूत्रो


  ● यदि आप जीवन में रुचि खो देते हैं तो वृद्धावस्था आपको घेर लेगी। आप गुस्सावाला स्वभाव पैदा कर लेते हैं, आप शिकायत करना शुरू कर देते हैं, आप बड़बड़ाना शुरू करते हैं, ऐसा समझे कि तब से आप बूढ़े होने लगे हें।

  ● आप अपनी पिछली परेशानियों, अपने अतीत के सांस्कृतिक नियमों, और सामाजिक मान्यताओं को भूल जाओ।

  ● अनंतजीवन की दृष्टि वह है जो आपको युवा बनाए रखती हैं।

  ● अपने व्यवहार को सरल, और स्वाभाविक रखें, किसी भी चीज की चिंता न करें।

  ● किसी भी उपलब्धि और सफलता के लिए बधाई देना न भूलें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें